महासमुंद(एचकेपी 24 न्यूज)। होली से पहले ही एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 फोरलेन पर सिंघनपुर चौक के पास मंगलवार की सुबह 9 बजे रोड क्रास कर रहे एक युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 340 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। इधर, पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम छुईपाली (सिंघनपुर) के अन्नू उर्फ अनिरुद्ध बाघ पिता नेपाल (कचरू) (26) अपने घर जाने के लिए से सिंघनपुर चौक से पैदल सडक़ क्रास कर रहा था।उसी दौरान ओडिशा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 9311 ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे अनिरुद्ध बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए आरोपी ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। ग्रामीण आक्रोशित होकर ट्रक को आग के हवाले करने वाले थे, इसी दौरान पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया।इधर, घटना के बाद ट्रक के चालक व परिचालक वहां से फरार होकर एक पेड़ के पीछे जाकर छिप गए थे। पुलिस ने ट्रक चालक ग्राम खातेगांव जिला इंदौर मध्यप्रदेश के लंकेश ठाकुर पिता रामगोपाल ठाकुर (24) व परिचालक जिला बैतूल के आशीष पिता शेषराव (20) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 ए व मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। ज्ञात हो कि जिस जगह पर घटना हुई, वह डेंजर जोन बन गया है। यहां पर कई घटनाएं हो चुकी हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal