नई दिल्ली (एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर के एक शिविर में बहस होने के बाद सीआरपीएफ के एक जवान ने बुधवार को कथित तौर पर गोली चलाई जिसमें उसके तीन साथी जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में बल के 187वें बटालियन शिविर में यह घटना रात लगभग दस बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल अजित कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों पर गोली चला दी।अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और कुमार ने खुद को भी गोली मार ली और उसे एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है।मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कांस्टेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेन्द्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद होने के बाद गोली चलाई गई। सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान कानपुर का रहने वाला है जिसकी पहचान अजित कुमार के रुप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कॉन्सटेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेंद्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रुप में हुई है।बताया जाता है कि किसी विवाद को लेकर जवान के हाथ से आक्रोश में गोली चल गई जिसके बाद ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं आरोपी अजित का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal