बीजापुर(एचकेपी 24 न्यूज)।नक्सलियों ने एक निजी गाड़ी को IED से उड़ा दिया है. इस घटना में 9 ग्रामीण गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं. घटना देर शाम उस वक्त की है, जब ग्रामीणों को लेकर एक बोलेरो गाड़ी बीजापुर से दन्तेवाड़ा जा रही थी. इसी दौरान बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे से लगे नैमेड-पेद्दाकोडेपाल के करीब नक्सलियों ने बोलेरो को उड़ा दिया.जानकारी के मुताबिक सभी घायल यात्री वाहन से मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान माओवादियों ने विस्फोट कर गाड़ी उड़ा दिया. वाहन में सवार 9 यात्री घायल हैं. 4 यात्रियों की स्थिति गंभीर है, 5 की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. ये सभी कडेर से दंतेवाड़ा में चल रहे फागुन मेला में शामिल होने जा रहे थे. सभी घायल लोगों का जिला चिकित्सालय बीजापुर में इलाज किया जा रहा है.माओवादियों के किए विस्फोट में 1 नाबालिग मासूम सहित 2 गर्भवती महिलाएं भी ज़ख्मी हुई हैं. गर्भवती महिलाओं के नाम- तुलसी अवलम और गीतांजलि हैं. पुलिस विभाग के आला अधिकारी जिला चिकित्सालय में मौजूद हैं. घायलो के बेहतर उपचार की कोशिशें की जा रही हैं.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal