नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर भारतीय वायु सेना की स्ट्राइक से पाकिस्तान के हुक्मरान और सेना बौखला गई है. इस बौखलाहट का आलम ये है कि पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के उस पार कई जगहों पर भारी हथियारों से लैस यूएवी यानी ड्रोन तैनात करने में जुटा है. इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी रिपोर्ट सुरक्षा महकमे में शेयर की है.इस रिपोर्ट से ये पता चला है कि पाकिस्तान पूंछ, राजौरी, उरी, नौशेरा और सुंदरबनी जैसे करीब दर्जन भर जगहों पर आर्म्ड यूएवी तैनात करने में जुटा है. इससे पहले आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारत की एयर स्ट्राइक के बाद कई जगहों पर ड्रोन उड़ाए थे, जिन्हे भारतीय जांबाजों ने सीमा पर ही मार गिराया था. सबसे पहले पाकिस्तान के ड्रोन UCAV ने गुजरात में घुसपैठ करने की जुर्रत की से सेना की सजगता ने विफ़ल कर दिया. अब रिपोर्ट है कि पाकिस्तान अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने में लगा है.पाकिस्तान के पास इस समय UCAV बराक किस्म के ड्रोन हैं जो टोह लेने के लिए काम में लाए जाते हैं. लेकिन पाकिस्तान अब आने वाले दिनों में अपनी ड्रोन क्षमता बढ़ाने की कोशिश में लगा है. रिपोर्ट तो ये भी हैं कि चीन से नए तरीके के आर्म्ड ड्रोन खरीदकर पाकिस्तान एलओसी पर भारी संख्या में तैनाती करने में जुटा है. इस रिपोर्ट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा चौकन्नी हो गई हैं और बीएसएफ, सेना और वायु सेना को अलर्ट कर दिया गया है.पाकिस्तान चीन से विंग लूंग-2 किस्म के 48 ड्रोन खरीदने के लिए भारी कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान की ये डील पिछले साल अक्टूबर नवंबर महीने से चीन के साथ चल रही है. चीन ने अपने सबसे खास सहयोगी पाकिस्तान को 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन बेचने का फैसला किया है. विंग लूंग-2 ड्रोन को लेकर हुए इस समझौते पर जानकारों का कहना है कि चीन और पाकिस्तान के बीच का यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य करार है. फिलहाल इस बड़े समझौते की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. कहा जा रहा है कि इस ड्रोन की क्षमता लगभग अमेरिकी एमक्यू-9 रेपर ड्रोन के बराबर है. सूत्रों ने आजतक को बताया कि विंग लूंग-2 ड्रोन का इस्तेमाल जासूसी के साथ हमले में भी किया जा सकता है.आतंक के मद्दे पर चीन की पाकिस्तान परस्ती के नमूने अक्सर सामने आते रहते हैं. हाल में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के मसले पर वह पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आया. अब कहा जा रहा कि आगे चलकर पाकिस्तान और चीन साथ में ड्रोन का निर्माण भी करेंगे. अब चीन पाकिस्तान को ऐसे ड्रोन बेचकर ये जता रहा है कि वो पाकिस्तान को हर एक मुद्दे पर बचाता रहेगा, फिर चाहे मसूद अजहर को बचाने की बात हो या आधुनिक हथियार पाकिस्तान को देकर मजबूत करने की, चीन हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ा है.
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal