नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया है.उन पर पंजाब नेशनल बैंक से क़रीब दो अरब डॉलर (क़रीब 13 हज़ार करोड़ रुपए ) का उधार लेकर न चुकाने के आरोप हैं.भारत ने अगस्त में ब्रिटेन से नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी.इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है.लंदन पुलिस ने बताया है कि 48 वर्षीय मोदी को लंदन के होल्बोर्न इलाक़े से मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था और उन्हें बुधवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा.लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ वॉरेंट जारी किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2018 में नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी के नेतृत्व वाले ज्वैलरी समूहों पर फ़र्ज़ी बैंक गारंटी के ज़रिए क़र्ज़ लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे.लेकिन ये आरोप सार्वजनिक होने से पहले ही दोनों ने गुपचुप तरीके से भारत छोड़ दिया था.नीरव मोदी को हाल ही में लंदन में देखा गया था जिसके बाद भारतीय मीडिया में सवाल उठाए गए थे.भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन पुलिस से उन्हें गिरफ़्तार करने की गुज़ारिश की थी.हांलाकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को खारिज किया है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal