Breaking News

नई दिल्ली-खालिस्तानी आतंकियों के जरिए साजिश रच रहा है पाकिस्तान,खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।आतंक को पनाह देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. आतंक का नकाब बदलते हुए पाकिस्तान ने अब खालिस्तानी आतंकियों के जरिए भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है. इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने देश में अलर्ट जारी किया है. इन आतंकियों के निशाने पर सेना और पुलिस बल के अफसर हैं. जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा लोग इन आतंकियो के निशाने पर हैं. इसको देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने एक लिस्ट भी जारी की है.बता दें कि खालिस्तानी आतंकियों से पाकिस्तान के संबंध किसी से छिपे नहीं हैं. पाकिस्तान कई सालों से खालिस्तान समर्थकों को भारत में आतंक फैलाने के लिए प्रेरित करता रहा है. पिछले साल अप्रैल में खबर आई थी कि पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठन खालिस्तानी आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं.कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में खालिस्तान के अलगाववादी नेता की मौजूदगी दर्ज की गई थी. समारोह में खालिस्तान के अलगाववादी नेता गोपाल सिंह ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया था.आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी एक अलग राष्ट्र खालिस्तान की मांग करते रहे हैं. साल 1973 में पंजाब के आनंदपुर साहिब में सिखों ने एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें पंजाब को एक स्वायत्त राज्य के रुप में मानने की बात की गई थी. इस प्रस्ताव को ख़ालिस्तान आंदोलन की शुरुआत माना जाता है. 1980 के दशक में जब पंजाब में हिंसा और आतंक का दौर था, तब सिखों ने एक अलग राष्ट्र खालितस्तान की मांग की थी.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …