जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टोरेट सभा जांजगीर में सोमवार की शाम होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी पारूल माथुर, अपर कलेक्टर एके घृतलहरे, एएसपी मधुलिका सिंह, बार एसोशिऐशन के अध्यक्ष नरेश शर्मा, नगरपालिका जांजगीर की अध्यक्ष मालती देवी रात्रे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इस दौरान एसपी पारूल माथुर ने लोगों से कहा कि होली जैसे त्योहार के लिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी मुस्तैदी से कर ली है, लेकिन इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। कहीं भी बदमाशी व हुड़दंग हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल मिलनी चाहिए तभी पुलिस बदमाशों को सबक सिखा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर सहित ग्रामीण अंचलों में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को अलर्ट कर दिया गया है। जहां भी बदमाशों के द्वारा उत्पात की सूचना मिलती है उनसे निपटने के लिए पुलिस मुस्तैदी से पहुंच जाएगी।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई अप्रिय घटना की सूचना मिले तो तुरंत डायल ११२ को सूचना दें, ताकि हम ऐसे लोगों को अपने कब्जे में ले सकें। एसपी ने लोगों से राय ली तब सबसे अधिक शिकायत अवैध शराब बिक्री की मिली। होली त्योहार में शहर से लेकर गांव की गलियों में अवैध शराब की बाढ़ सी आ जाती है। जिसके कारण त्योहार का माहौल खराब हो जाता है। नैला के रफीक सिद्धिकी ने बताया कि नैला में सबसे अधिक अवैध शराब की बिक्री होती है। जिस पर नकेल कसने पुलिस नाकाम साबित होती है। इसी तरह हाईस्कूल ग्राउंड, खोखसा आरओबी के आसपास बदमाशों का अड्डा बताया गया। जहां लोग शराब व गांजा का सेवन करने के बाद राहगीरों को परेशान किया जाता है। जिस पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्टर एके घृतलहरे ने होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लागू हो चुकी है। जिसका पालन करते हुए लोगों को शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने के लिए आग्रह किया। जिस पर लोग उनकी बातों से सहमत हुए।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal