नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।अफगानिस्तान के बाघलान प्रांत में अपहरण किए गए सात भारतीयों में से एक की सुरक्षित वतन वापसी हो गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने कहा है कि बाकी छह भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारत सरकार अफगानिस्तान सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मंत्रालय को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी भारतीय भी देश वापस लौट आएंगे और इस दिशा में काम जारी है।मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘हम अफगानिस्तान सरकार के शुक्रगुजार है कि उन्होंने एक भारतीय को छुड़ाने और उसे सुरक्षित देश वापस भेजने में इतनी मदद की।’ पिछले वर्ष छह मई को तालिबान आतंकियों ने बाघलान प्रांत से सात भारतीय इंजीनियरों का अपहरण कर लिया था। ये इंजीनियर्स केईसी इंटरनेशनल के लिए काम कर रहे थे जो कि एक आरपीजी ग्रुप कंपनी है। यह कंपनी अफगानिस्तान में एक इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन के निर्माण का काम कर रही है। भारत, अफगानिस्तान में कई तरह के निर्माण कार्य कर रहा है। भारत की ओर से अफगानिस्तान को निर्माण कार्यों के लिए दो बिलियन डॉलर की मदद पहले ही दी गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal