बिलासपुर।(एचकेपी 24 न्यूज)।माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में सोमवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। परीक्षा खत्म होने से ठीक चार मिनट पहले बोर्ड ने केंद्राध्यक्षों को आदेश दिया कि परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री की मांग किए जाने पर 40 पेज की मुख्य उत्तरपुस्तिका दी जाए। जिसे मुख्य उत्तरपुस्तिका से स्टेपल करना होगा। अतिरिक्त समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण होनहार छात्र निराश हुए। अचानक आदेश जारी होने से हजारों छात्रों को अब इसका नुकसान होगा।जिले के 137 परीक्षा केंद्रों में सोमवार 18 मार्च को बारहवीं गणित विषय की परीक्षा हुई। लगभग दस हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। सुबह 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। 12.30 बजे परीक्षा समाप्त होनी थी। ठीक 12.26 बजे सचिव,माशिमं द्वारा केंद्राध्यक्षों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया। जिसमें कहा गया कि परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री की मांग किए जाने पर 40 पेज की मुख्य उत्तरपुस्तिका दी जाए। जिसे मुख्य उत्तरपुस्तिका से स्टेपल करना होगा। विलंब होने की दशा में अतिरिक्त समय दिया जाए। यह देखकर केंद्राध्यक्ष हैरान रह गए। कितना अतिरिक्त समय देना है इसका कोई उल्लेख नहीं था। परीक्षार्थियों ने 40 पेज की उत्तरपुस्तिका के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय भी मांगा। जिस पर कोई निर्णय नहीं ले सके। आखिर में सभी परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा हॉल से निकल गए। होनहार छात्रों को इससे तगड़ा झटका लगा है। गणित के पेपर में उन्हें भारी नुकसान होगा। क्योंकि 40 पेज में मुख्य उत्तरपुस्तिका में सारे सवालों को हल करना संभव नहीं था।परीक्षार्थियों ने बताया कि बोर्ड ने उनके साथ मजाक किया है। गणित जैसे विषय के लिए 40 पेज की उत्तरपुस्तिका दी गई थी जो काफी कम है। सप्लीमेंट्री का प्रावधान नहीं था। प्रश्नपत्र में 12 ऐसे सवाल थे जिसे हल करने में ही 36 पेज लगते। एक-एक प्रश्न के लिए ढाई से साढ़े तीन पेज लग रहे थे। चार मिनट पहले सप्लीमेंट्री देने का कोई औचित्य ही नहीं है। पांच मिनट पहले तो बांधने का समय रहता है जानकारों का कहना है कि शासन ने इसमें बड़े पैमाने पर भष्ट्राचार किया है। बोर्ड की गलत प्लानिंग से विद्यार्थियों का भविष्य चौपट होगा। एक साथ 40 पेज के बजाए कम पेज देना था। जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्री कॉपी का विकल्प देना था। कई छात्र ऐसे है जो पूरा पेज नहीं लिखते। वहीं होनहार छात्र पूरा सवाल हल करने भरसक प्रयास करते हैं।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal