बलौदा बाजार(एचकेपी 24 न्यूज)।सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ट्रक का चालक और खलासी की जलने से मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक और खलासी की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची भाटापारा पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। हालांकि अभी तक मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे का शिकार हुए ट्रक में एक राजस्थान और दूसरा ओडिशा का है।नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका जानकारी के मुताबिक, भाटापारा के ग्रामीण इलाके अर्जुनी में सोमवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों में आग लग गई। किसी तरह एक ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर ने कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन दूसरे ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर गाड़ी में ही फंस गए। इससे पहले कि वह निकल पाते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके चलते जलने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रक से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मारे गए चालक और हेल्पर की पहचान का प्रयास कर रही है। ट्रक नंबरों के आधार पर उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।वहीं दूसरे के ड्राइवर और कंडक्टर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि रात होने की वजह से ड्राइवर को झपकी आ गई होगी जिसकी वजह से ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। फिलहाल हादसे का असली कारण अस्पताल में भर्ती चालक व हेल्पर की हालत में सुधार होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal