Breaking News

रायपुर-नौकर ने मालिक को तवे से पीटकर मार डाला,फ्लैट में ताला लगाकर फरार हो गया…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार को युवक की मिली सड़ी-गली लाश के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। मामले में दो नाबालिग पकड़े गए हैं। इसमें से एक मृतक के घर साफ-सफाई का काम करता था।पुलिस के मुताबिक झारखंड निवासी राहुल सरना (42) मैट्स यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में काम करता था। उसे घटना के दो दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। घटना के दिन वो घर में शराब पी रहा था। इस दौरान उसने घर में काम करने वाले नाबालिग और उसके दोस्त को भी कंपनी देने के लिए बुलाया था।शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर राहुल से नाबालिगों का विवाद हो गया। एक नाबालिग किचन में गया और वहां से तवा लाकर राहुल के सिर पर तबाड़तोड़ कई वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग फ्लैट में ताला लगाकर वहां से भाग निकले।मां ने फोन किया, रिसीव नहीं होने पर हुई शंका
राहुल की मां झारखंड से उसे लगातार फोन कर रही थी। फोन रिसीव नहीं होने पर शंका हुई और वो झारखंड से रायपुर आ गई। यहां आकर देखा तो फ्लैट में ताला लगा था। उसने दूसरी चाबी से फ्लैट खोला। भीतर सड़न की तेज दुर्गंध आ रही थी। राहुल की मां ने देखा कि उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी है और सड़ रही है। उसने चिल्लाते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को दीवार पर खून के छींटे मिले। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने की बात सामने आई। फिर पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और शक के बिना पर उसने नाबालिग नौकर को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बता दिया

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …