Breaking News

जगदलपुर-पत्नी ने चुनाव ड्यूटी में जाने से रोका तो सीआरपीएफ जवान ने गला दबाकर मार दी,आरोपी जवान गिरफ्तार…

जगदलपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।पत्नी ने चुनाव ड्यूटी में जाने से रोका तो कोबरा बटालियन के जवान ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को छिपाने के लिए पत्नी के आत्महत्या करने की अफवाह फैलाते हुए इसकी सूचना नगरनार थाने में दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आई तो सारा मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, शहर से 14 किमी दूर 201 कोबरा बटालियन मुख्यालय स्थिति कॉलोनी में बटालियन का आरक्षक गुरुवीर सिंह अपनी पत्नी अनुप्रिया गौतम के साथ रहता था। 16 मार्च की रात पत्नी और पति के बीच चुनाव ड्यूटी में ना जाने को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी नहीं चाहती थी गुरुवीर सिंह बीजापुर चुनाव ड्यूटी में जाए, लेकिन पति अपनी जिम्मेदारी पूरी करना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। आवेश में आए जवान ने अपनी पत्नी गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद जवान ने इसे आत्महत्या सबित करने के लिए कॉलोनी में पत्नी के आत्महत्या करने की बात फैला दी। साथ ही नगरनार थाने को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि सीआरपीएफ जवान ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। सीएसपी हिमशिखर सिद्दार ने बताया कि मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …