जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। छिपकली गिरी चाय पीने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर डायल 112 की टीम ने तत्काल सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। घटना आज ग्राम सरखों की है। चाय में छिपकली गिरने एवं उस चाय को पीने से सरखों निवासी रामकुमार सहिस, उसकी पत्नी गीता बाई, मां लक्ष्मीन बाई,पुत्र सिद्धू, दीपक, डैविल को चक्कर व उल्टी होने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर ईआरव्ही जांजगीर जेबरा दो की टीम को तत्काल कॉलर द्वारा बताए गए स्थान के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची ईआरव्ही टीम के स्टाफ द्वारा पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस कार्रवाई के दौरान डीपीसीआर जिला जांजगीर के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक गजलाल चन्द्राकर, ईआरव्ही टीम के आरक्षक नरेश खाण्डे, अनिल हंसराज एवं डायल 112 के कॉल डिस्पेचर आरक्षक (दूसं) प्रशांत सिंह ने योगदान दिया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal