कोंडागांव(एचकेपी 24 न्यूज)।बारसूर एरिया कमेटी की सदस्य रही एक महिला नक्सली ने पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार के सामने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया।एसपी ने बताया कि समर्पण करने वाली नक्सली ने वर्ष 2016 में संगठन जॉइन कर कंपनी नंबर -06 में ट्रेनिंग ली। फिर बरसुर एलजीएस में रहकर इन्होंने की वारदातों को अंजाम दिया है। इस पर शासन ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। महिला नक्सली भैरमगढ़ इलाके की निवासी है।हाल ही में बीजापुर में 9 नक्सलियों ने हिंसा की राह छोड़कर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलक्टर केडी कुंजाम और एसपी मोहित गर्ग को अपने हथियार सौंपकर मुख्यधारा में शामिल हुए। इनमें से 5 लोगों के उपर राज्य शासन ने 11 लाख का इनाम भी रखा था।समर्पण करने वालों में नक्सलियों में प्लाटून नंबर 22 का सेक्शन कमांडर और उसकी पत्नी सोमें भी शामिल हैं। जिन पर राज्य सरकार ने 3 -3 लाख का इनाम रखा था। वहीं इनके अलावा तीन और इनामी नक्सलियों ने समर्पण किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal