दुर्ग(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेल का भंडार होने की खबर सामने आ रही है. इस लिए एक निजी कंपनी पाटन क्षेत्र के गांवों में खुदाई भी कर रही है. इसे देखकर इन गांवों के ग्रामीण भी हैरत में आ गए है. दरअसल खुड़मुड़ी, झीठ और रूही गांव में ओएनजीसी कंपनी द्वारा तेल मिलने की संभावना को लेकर खुदाई की जा रही है. इस खुदाई में ओएनजीसी के इंजीनियरों को जमीन में ऐसे तत्व भी मिले है जो भूगर्भ में तेल होने के सूचक मिले है. फिलहाल 4 गांवों में 50 से अधिक गाड़ियों के माध्यम से 100 से अधिक जगहों पर खुदाई की जा रही है. अपने गांवो में खुदाई होता देख उत्सुक होकर ग्रामीण भी अपने खेतों में पहुंचने लगे है.बता दें कि छतीसगढ़ राज्य पहले से खनिज संपदा से धनी राज्य है. सूबे में लोहा, कोयला, बॉक्साइट और टिन भरपूर मात्रा में है. लेकिन अब राज्य के दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में तेल मिलने की संभावना भी तेज हो गई है. खुदमुड़ी, रूही, सावनी, झीठ जैसे गांवों में ऑयल एन्ड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन दिल्ली द्वारा यहां की भूमि तेल का भंडार होने की संभावना जताई गई है. ओएनजीसी के अधिकारियों का कहना है कि अपने सेटेलाइट द्वारा छतीसगढ़ के इन क्षेत्रों में भूगर्भ में कुछ तरह की हलचल महसूस की गई थी जिसके बाद यहां तेल, गैस की खोज शुरू की गई है.गांव के खेतों में हो रही खुदाई को देखकर लोगों में भी खासा उत्साह है. ग्रामीणों का कहना है अगर क्षेत्र में पेट्रोल या गैस का भंडार मिलता है तो क्षेत्र का विकास होगा. वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. वहीं ग्रामीण अपने भूमि को लेकर चिंतित भी नजर आए.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal