Breaking News

दन्तेवाड़ा -IED ब्लास्ट-फायरिंग,1 जवान शहीद,5 घायल…

दन्तेवाडा (एचकेपी 24 न्यूज)।जिले में सीआरपीएफ जवानों पर नक्सली हमला हुआ है. सीआरपीएफ जवानों पर सोमवार को हुए इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि पांच जवान घायल हुए हैं. नक्सलियों ने IED धमाके के बाद सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग भी की. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं. जिनमें से दो जवानों की हालत गम्भीर बताई जा रही है.

1 jawan has lost his life, 5 injured in an IED blast followed by an exchange of fire with Naxals in Dantewada area of Chhattisgarh. The injured jawans have been airlifted to Raipur

— ANI (@ANI) March 18, 2019

अधिकारियों ने कहा है कि सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन पुलिस यूनिट के साथ सड़के के रास्ते अरानपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर निकले थे. तभी रास्ते में आईईडी धमाका हुआ, जिसमें पांच सीआरपीएफ जवान घायल हो गए. धमाके के बाद चारों ओर धुएं और धूल का गुबार छा गया. नक्सलियों ने धमाके के बाद जवानों पर फायरिंग भी की.वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग में पांच सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं. यह हमला सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि दांतेवाड़ा में सेना की कमल पोस्ट के पास हुआ. उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …