Breaking News

नई दिल्ली-इंडियन नेवी अलर्ट,अरब सागर में लड़ाकू विमानों संग INS विक्रमादित्य तैनात…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बना है। पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतों को देखते हुए भारतीय नौसेना अलर्ट है। न्यूज एजेंसी एएनआर्इ के एक ट्वीट के मुताबिक आज इंंडियन नेवी ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया कि उत्तरी अरब सागर में लड़ाकू विमान के अलावा विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और वॉर ग्रुप के दूसरे युद्धपोतों को तैनात किया गया।भारतीय नौसेना के इस कदम से पाकिस्तानी नौसेना मकरान तट के करीब तैनात रहने को मजबूर है। इसके अलावा पाकिस्तानी नौसेना खुले समुद्री इलाके में कुछ भी करने से कतरा रही है। भारतीय नौसेना ने यह कदम पुलवामा टेरर अटैक के बाद समुद्री रास्तों से आतंकी हमलों को देखते हुए बढ़ाया है।बता दें कि इससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा था कि समुद्र के रास्ते आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इसके लिए आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।सुनील लांबा ने कहा कि उन्हें ऐसी रिपोर्ट मिली है कि आतंकियों को अलग-अलग तरीकों से प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें समुद्र के रास्ते से भी हमला करना शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत को अस्थिर रखने के लिए साजिश रची जा रही है।नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित गंभीर आतंकवाद का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हाल में ही कई देशों में आतंकी गतिविधियां हुई हैं। इस क्षेत्र में कुछ ही देश आतंकवाद से बच पाए हैं। लांबा ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद ने वैश्विक रूप ले लिया है, उससे खतरा और बढ़ गया है।आतंकियों के खात्मे के लिए सबसे पहले भारत ने उरी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइ किया। इसके बाद पुलवामा आतंकी हमला हुआ तो भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एयरस्ट्राइक किया। सरकार में शामिल पार्टी के लोगों ने दावा किया कि इस एयरस्ट्राइक में कई सौ आतंकी मारे गए। वहीं, अब समु्द्री रास्ते पर मोर्चेबंदी हो रही है तो ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब भारत #WaterStrike की तैयारी कर रहा है?

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …