कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।शहर के टीपी नगर में शुक्रवार देर रात दो मंजिल मकान में आग लगने से परिवार के 6 लोग झुलस गए। इसमें 14 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। बाकी लोगों का इलाज कोरबा में ही चल रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि दमकल देर से पहुंची जिससे ज्यादा नुकसान हो गया।शहर के टीपी नगर में अन्नपूर्णा नर्सिंग होम के पीछे दो मंजिला मकान में पान मसाला व्यवसायी सुशील अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऊपरी मंजिल में सुशील अपनी पत्नी और 14 वर्षीय बेटी गुनगुन के साथ रहते हैं। नीचे भाई विनोद अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहता हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बाद अचानक घर से धुंआ उठता दिखाई दिया।परिजनों की आवाज पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। इसी बीच आग बेकाबू होने लगी। सुशील अग्रवाल और उनकी पत्नी किसी तरह भागकर नीचे उतर गए। दूसरे कमरे में सो रही बेटी गुनगुन धुंए से बेहोश हो गई। उसे उसके चाचा विनोद अग्रवाल लपटों के बीच घुसकर नीचे ले आए। आगजनी में परिवार के करीब 6 लोग झुलस गए हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal