डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)। राइस मिल के अंदर खड़ी 206 क्विंटल धान से लोड ट्रक को अज्ञात चोर ने वाहन सहित पार कर दिया। घटना दो दिन पहले की है।ट्रक की पतासाजी के बाद असपताल होने पर इसकी रिपोर्ट डभरा थाना में दर्ज कराई गई है।पुलिस के अनुसार खरसिया-डभरा रोड बसंत कालोनी निवासी ऋषि कुमार अग्रवाल डभरा थाना क्षेत्र के सरईपाली में गीता राइस मिल का संचालन करते हैं। राइस मिल में सिंलिंग का काम चल रहा हैं। 13 मार्च की शाम लगभग 4 बजे बोड़ासागर से ट्रक क्रमांक सीजी 14 ए 3515 में 206 क्िवटल धान लेकर मिल पहुंचा, मगर मिल में जगह नहीं होने से ट्रक से धान नहीं उतारा गया। जगह के अभाव में ट्रक को धान सहित मिल के अंदर खडा कर ट्रक ड्रायवर चला गया। मिल में रात्रि चौकीदार भजन लाल बंजारे ड्यूटी पर था। रात लगभग 11बजे ऋषि अग्रवाल मिल पहुंचे और उसके बाद चौकीदार को समझा कर घर वापस लौट गए। साथ ही घर जाते समय मिल के बाहर के गेट को बंद कर दिया गया। वहीं अगली सुबह लगभग साढ़े 8 बजे स्टाफ कुमार बंजारे ने फोन से बताया कि मिल का दरवाजा खुला हैं और मिल के अंदर धान से लोड ट्रक गायब है। जानकारी मिलते ही मिल संचालक मौके पर पहुंचा और चौकीदार तथा अन्य स्टाफ से पूछताछ की, मगर इसकी कोई जानकारी मिली। ऐसे में मिल संचालक ट्रक मालिक छोटू के साथ आसपास लोगों व पेट्रोल पंपों में वाहन के संबंध में पूछताछ की, मगर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। वाहन की कोई जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना डभरा थाने को दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवचेना में लिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal