Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा जारी…बोर्ड परीक्षा अब अंतिम चरण में,इस वर्ष अभी तक नकल का नहीं बना एक भी प्रकरण…

जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब अंतिम चरण में है। इस वर्ष अभी तक किसी भी परीक्षा में नकल का प्रकरण नहीं बना है। पिछले साल भी परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से हुई थीं। पिछले साल भी मात्र एक ही प्रकरण बना था।कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने परीक्षा के संचालन के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम किया है। कलेक्टर द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप आज 15 मार्च को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेंसी, क्राप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर विषय की परीक्षा हुई। 12वीं बोर्ड की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेंसी, क्राप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर विषय की परीक्षा में जिले के 20 हजार 515 विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 20 हजार 807 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड अकलतरा में 1 हजार 768, बलौदा में 1 हजार 742, बम्हनीडीह में 2 हजार 362, नवागढ़ में 4 हजार 124, पामगढ़ में 2 हजार 553, सक्ती में 1 हजार 871, मालखरौदा में 2 हजार 20, जैजैपुर में 2 हजार 262 और डभरा में 1 हजार 806 विद्यार्थी आज की परीक्षा में उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में किसी भी परीक्षा केन्द्र में नकल का प्रकरण नहीं पाया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …