नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।भारतीय वायुसेना ने गुरुवार देर रात जम्मू-कश्मीर और पंजाब के आसमान में जबदरस्त एक्सरसाइज करके अपनी तैयारियों का जायजा लिया। Pulwama Terror Attack के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव और 26 फरवरी को पाकिस्तान में भारत की Surgical Strike2 यानि वायु सेना के Air Strike के बाद देश में अजब सा माहौल है। वायु सेना के कई फाइटर जेट ने इस एक्सरसाइज में भाग लिया।बता दें कि इससे पहले देर रात पाकिस्तान से सटे पंजाब के शहर अमृतसर में धमाकों की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहम गए। उस वक्त धमाकों के बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि, तब भी माना जा रहा था कि हो सकता है कोई विमान करीब से गुजरा हो, उसकी यह आवाज हो सकती है।इस अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के जेट विमानों ने अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में सुपरसोनिक गति से उड़ान भरी और अपनी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन भी शामिल थे। यह अभ्यास पाकिस्तान वायु सेना (PAF) की ओर से किए जाने वाले किसी भी दुस्साहस को विफल करने के लिए किया गया।26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रोविंस के बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी कैंप को निशाना बनाकर Air Strike की थी। उसी के बाद से भारतीय सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं। कुछ ही दिन दिन पहले पाकिस्तानी वायुसेना के दो विमान सुपरसोनिक स्पीड से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उड़ान भरते हुए देखे गए थे। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और एलओसी के पास पाकिस्तानी वायुसेना की हलचल बढ़ने के साथ ही भारतीय वायु सेना भी अलर्ट पर है। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान की तरफ से होने वाली किसी भी तरह की हरकत पर नजदीक से नजर बनाए हुए है।याद हो कि 27 फरवरी को भारतीय फाइटर जेट पायलट अभिनंदन वर्तमान ने अपने Mig-21 में उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के अत्याधुनिक विमान F16 को मार गिराया था। हालांकि, इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वह विमान से इजेक्ट होकर गुलाम कश्मीर में जा गिरे थे। इसके बाद करीब तीन दिन पर पाकिस्तान की कस्टडी में रहकर वह वापस लौटे थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal