Breaking News

बिलासपुर-लाेरमी के ममतामयी कॉलेज की परीक्षा में अनियमितता, सेंटर निरस्त…

बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।अटल यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा चल रही है। इसमें 95 परीक्षा केंद्रों में 1 लाख 62 हजार 432 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। यूनिवर्सिटी के 95 परीक्षा केंद्रों में कोई न कोई कमी है। वहीं श्री महंतलाल दास कॉलेज में पेपर लीक कांड का मामला आया है। इसके बाद फिर कुलसचिव की विशेष टीम ने ममतामयी मिनीमाता कॉलेज लोरमी में परीक्षा में हो रही अनियमितता की जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने यहां उड़नदस्ता टीम को भेजा। जहां परीक्षा देर से शुरू होना पाया। वहीं उत्तरपुस्तिका और पेपर के बंडल भी अस्त-व्यस्त पाए गए। साथ ही नकल से मामले भी सामने आए। इसकी सूचना उड़नदस्ता टीम ने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. शर्मा को दी। इस मामले में डॉ. शर्मा ने निर्णय लेते हुए ममतामयी कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। ममतामयी कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र शासकीय कॉलेज लोरमी को बनाया गया है। यहां शुक्रवार से छात्र परीक्षा देंगे। ममतामयी कॉलेज में 200 छात्र परीक्षा दे रहे थे।अटल यूनिवर्सिटी ने ममतामयी कॉलेज में परीक्षा दे रहे सभी छात्रों को केंद्र निरस्त कर दूसरा केंद्र बनाने की सूचना एमएसएस दे दी है। वहीं शुक्रवार की सुबह 7 बजे की परीक्षा में ममतामयी कॉलेज में यूनिवर्सिटी की दो उड़नदस्ता टीम गाड़ी लेकर खड़ी रहेगी। अगर छात्र निरस्त केंद्र पर पहुंच जाएगा तो उसे नए केंद्र शासकीय कॉलेज लोरमी भेजेगी।श्री महंतलाल दास कॉलेज शिवरीनारायण कॉलेज में पेपर लीक कांड की जांच कमेटी ने की है। कमेटी को गुरुवार को कुलपति को रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन वे नहीं सौंप पाए। कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे टीम जांच रिपोर्ट सौंपेगी।एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कुलपति प्रो. जीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पेपर लीक कांड के जो भी दोषी हैं, सभी पर एफआईआर कराया जाए। ऐसा मामला कभी न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी ने व्यवस्था बनाई। इस पर कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि कक्षाएं चल रही हैं। ज्ञापन सौंपने में आदिल आलम खैरानी, जावेद मेमन, दुलारे भाई, गोपाल दुबे, शेरू आलम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …