Breaking News

राजनांदगांव-नकल के पांच प्रकरण हटाए गए केन्द्राध्यक्ष…

राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)।अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के मक्के परीक्षा केन्द्र में कक्षा दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान नकल के पांच प्रकरण सामने आए थे। दुर्ग की संभागीय टीम के अफसरों ने यह प्रकरण बनाया था। इसे घोर लापरवाही मानते हुए शिक्षा विभाग की ओर से केन्द्राध्यक्ष को हटा दिया गया है। इनकी जगह पर रिजर्व बल में शामिल प्राचार्य को केन्द्राध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर्यवेक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संभागीय टीम ने इस केन्द्र के दो कक्षाओं में प्रकरण बनाया था। बोर्ड को जानकारी भेजने पर केन्द्राध्यक्ष को हटाने के निर्देश दिए गए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …