रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने युवा मतदाताओं में मतदान एंव निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता लाने का मंशा से बेहतरीन पहल की है।उन्होंने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में अध्ययन भ्रमण के लिए आमंत्रित किया है।वही 15 मार्च से विद्यार्थियों का दल सीईओ कार्यालय का भ्रमण करेगा।जहां पहले दिन विद्यार्थियों का 3 दल निर्वाचन कार्यालय की गतिविधियों से रूबरू होगा ।उन्हें निर्वाचन प्रक्रियाओं की मूलभूत जानकारी दी जाएगी।वहीं सीईओ कार्यालय में स्थापित मीडिया सेल के विभिन्न विंग्स के काम – काज से अवगत कराया जाएगा।इसके साथ ही ईव्हीएम एंव वो व्हीव्हीपेट के प्रादर्श के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।इस दौरान कलेक्टोरेट कार्यालय रायपुर में विशेष रूप से स्थापित आदर्श मतदान केन्द्र का भी अवलोकन कराया जाएगा। इस सम्बंध मे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि महाविद्यालयों से 25 से 30 विद्यार्थियों का दल सीईओ कार्यालय यायपुर का अध्ययन भ्रमण निर्धारित समय पर करेगा। निर्वाचन प्रक्रिया एंव सीईओ कार्यालय की भूमिका तथा उसके कार्यो से भी अवगत कराया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal