जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से कराने के लिए जिले के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित थाना एवं चौकी क्षेत्र में कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि जांजगीर के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, नैला के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती सीता शुक्ला, नवागढ़ के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी संजय कुमार मिंज, बलौदा के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी शेखर पटेल, पंतोरा के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अतुल कुमार, अकलतरा के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रामदयाल ठाकुर, पामगढ़ के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री राजनपथे, मुलमुला के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री नेत्रप्रभा सिदार, शिवरीनारायण के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सूर्यकांत साय, चांपा के लिए प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रामविजय शर्मा और बम्हनीडीह के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री गरिमा मनहर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।इसी तरह थाना एवं चौैकी क्षेत्र बिर्रा के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी किशन मिश्रा, बाराद्वार के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खम्हनलाल सरवन, सारागांव के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी डॉ. जयंती देवांगन, सक्ती के लिए तहसील एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती बी.ऐक्का, नगरदा के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी शिवकुमार डडसेना, जैजैपुर के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अनुज कुमार पटेल, मालखरौदा के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री चन्द्रशिला जायसवाल, अड़भार के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सूर्यप्रकाश केशकर, डभरा के लिए प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी कृष्णकुमार लहरे, हसौद के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राहुल पाण्डेय, फगुरम के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी भोजकुमार डहरिया और चन्द्रपुर के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सिद्घार्थ अनंत सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal