जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के डीईओ कार्यालय में दो-दो डीईओ पदस्थ हो गए हैं। दोनों आपस में दावा कर रहे हैं, कि जिले का डीईओ मैं ही हूं।एक डीईओ का स्थानांतरण होने के बाद दूसरा स्टे के लिए हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने स्टे भी दे दिया। लेकिन वर्तमान डीईओ के पास किसी तरह का आदेश नहीं आया है,कि उनके स्थान पर निवर्तमान जबकि कोर्ट से स्टे लाए डीईओ के आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी पदस्थापना कहीं अन्यत्र की गई है। जबकि वह दावा कर रहा है,कि मेरी ही यही नियुक्ति हुई है। दोनों आपस में झगड़ रहे हैं और कुर्सी की लड़ाई लगातार चल रही है।गुरुवार 14 मार्च को निवर्तमान डीईओ ने दफ्तर में ताला जड़ दिया। इतना ही नहीं दफ्तर के बाहर नेम प्लेट में भी अपना नाम चस्पा कर लिया। हालांकि गुरुवार को दोनों डीईओ रायपुर मीटिंग में चले गए हैं। इसके कारण दोनों का विवाद खुलकर सामने नहीं आया है। शुक्रवार को इस संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ सकती है।कुछ समय पहले ही जांजगीर के डीईओ डीके कौशिक का तबादला बस्तर जिले में हो गया। उनके स्थान पर डीईओ केएस तोमर की यहां नियुक्ति हुई। डीईओ तोमर ने यहां विधिवत ज्वाइन कर ली। बाकायदा डीईओ डीके कौशिक ने उन्हें चार्ज भी दे दिया। चार्ज देने के बाद डीईओ डीके कौशिक हाईकोर्ट चले गए।कौशिक ने प्रशासनिक खामियों का हवाला देते हुए अल्प अवधि में ही स्थानांतरण होना बताया था। जिसके चलते कोर्ट ने कौशिक को स्टे दे दिया। कोर्ट ने कौशिक को स्टे तो दिया लेकिन उनकी पदस्थापना को लेकर स्पष्ट अभिमत नहीं दिया है, लेकिन डीईओ यह कहकर पुन: जांजगीर डीईओ दफ्तर ज्वाइन कर रहें कि उनका स्थानांतरण रुक गया। जबकि डीईओ केएस तोमर के पास इस तरह का कोई आदेश नहीं आया है। जिसके चलते डीईओ आफिस में दोनों डीईओ काम कर रहे हैं।हद तो तब हो गई जब गुरुवार को पूर्व डीईओ कौशिक ने डीईओ कार्यालय में ताला जड़ दिया और अपना नेम प्लेट लगा दिया। जिससे दोनों में विवाद गहरा गया है। हालांकि गुरुवार को रायपुर में मीटिंग होने के कारण दोनों के बीच विवाद उभरकर सामने नहीं आया है, लेकिन आने वाले दिनों में घमासान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।दफ्तर में दो-दो डीईओ होने से कर्मचारी असमंजस के स्थिति में हैं।आखीर डीईओ सम्बंधित काम काज किससे करवाए?हालांकि वित्तीय पावर तोमर के पास ही है, लेकिन दस्तखत का कामकाज तोमर ही निपटा रहे हैं। वहीं डीईओ आफिस में ही पूर्व डीईओ कौशिक का भी बैठना हो रहा है, जिसके चलते कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal