कवर्धा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. तकरीबन एक घंटे तक दोनों ओर से रूक-रूक कर फायरिंग होते रही. जवानों की जवाबी कार्रवाई से घबराकर नक्सली मौके से फरार हो गए. जवान अभी भी बेस कैंप नहीं पहुंचे है. जवानों के वापस आने के बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी. भोरमदेव इलाके में ये मुठभेड़ हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को भोरमदेव इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी.लगभग 25 से 30 नक्सलियों की खबर सुरक्षा बल को मिली थी. सूचना पर गुरूवार सुबह एसटीएफ, सीएफ और जिला पुलिस की टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली, इसी दौरान भोरमदेव इलाके में नक्सलियों ने जवानों पक अचानक फायरिंग कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए.जानकारी के मुताबिक इलाके की सर्चिंग के बाद पुलिस ने इलाके से नक्सली सामग्री भी बरामद की है. कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है. फिलहाल एहतियात के तौर पर एक बैकअप टीम रवाना कर दी गई है, फोर्स के वापस लौटने के बाद और ज्यादा जानकारी सामने आएगी.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal