Breaking News

रायपुर-विधानसभा में मार्शल भर्ती प्रक्रिया की सभी आठ नियुक्तियां की रद्द…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में साल 2005-06 में विधानसभा में हुई सहायक मार्शलों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है. छग विधानसभा में विज्ञापन प्रक्रिया का पालन किए बिना 2005-06 में सहायक मार्शल के पद पर 7 लोगों की नियुक्ति कर दी गई थी औऱ पहले विज्ञापन के बाद इंटरव्यू तक पहुंचे लोगों को नौकरी से वंचित कर दिया गया था.इस मामले में अनिल द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. हाईकोर्ट ने सभी आठ सहायक मार्शलों की नियुक्तियों को संविधान के खिलाफ पाया, जिसके बाद नियुक्ति रद्द करने का आदेश दिया. जस्टिस पी. सैम कोसी की सिंगल बेंच द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि सभी आठ मार्शलों की नियुक्ति संविधान प्रक्रिया के विपरीत पाए जाने पर निरस्त की जाती है. इस मामले में अनिल कुमार द्विवेदी और दो अन्य व्यक्तियों ने वकील प्रतीक शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत अपनी याचिका में कहा था कि वर्ष 2001 में जारी हुए विज्ञापन के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा में मार्शलों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उन्होंने भाग लिया था. सफल हाेने के बाद याचिकाकर्ताओं का साक्षात्कार भी हुआ था. साक्षात्कार के बाद उन्हें शीघ्र नियुक्ति आदेश नहीं मिला.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …