Breaking News

डभरा-चन्द्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक युध्दवीर सिंह जुदेव का हरदी निवास स्थल से जुडे शास.प्राथ.शाला का भवन जर्जर,शास.पूर्व माध्य.शाला पर दो पाली में लग रहा क्लॉस,युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने डीएमएफ से आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत पश्चात् भवन निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदान करने कलेक्टर को पत्र लिख कर की निवेदन…..

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत हरदी में शासकीय जनपद प्राथमिक स्कूल का भवन पांच साल से जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर जगह-जगह से गिर रहे हैं। दीवारों पर दरारें आ चुकी है। इस स्थिति के चलते प्राथमिक शाला की कक्षाएं पूर्व माध्यमिक शाला में लगानी पड़ रही है।जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।जनपद प्राथमिक शाला भवन को जर्जर हो चुके 5 साल हो चुके है।स्कूल में करीब 20 छात्र-छात्राए अध्ययनरत् है।गांव में शिक्षा की अच्छी सुविधा नही मिलने के कारण लगातार दर्ज संख्या कम हो रही है। जिससे गांव की शिक्षा का स्तर भी गिर रहा है। भवन जर्जर होने से प्राथमिक शाला के बच्चों को 5 साल से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी में दो पाली में पढ़ाई करनी पड़ रही है। सुबह 8 बजे से 11.30 तक प्राथमिक शाला की कक्षाए लगती है,तो दूसरी पाली में 12 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं लगती है।ऐसे में सुबह की पाली में प्राथमिक शाला के बच्चे यहां आकर पढ़ते हैं।बच्चो के भवन सम्बंधित समस्या को गंभीरता से लेते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने कलेक्टर को पत्र लिख कर बच्चो के लिए आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत पश्चात् डीएमएफ से स्कूल नया भवन निर्माण कार्य करवाने का निवेदन किया है।

हरदी वही गांव है,जहां से युध्दवीर सिंह जुदेव 10 वर्षो से विधायक रह चुके है।वही प्राथमिक शाला पूर्व विधायक के निवास स्थान से लगा हुआ है। मगर उनके 10 वर्षो के कार्यकाल मे नौनिहालों को एक भवन तक नसीब नही हो पाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …