रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज)।फ्लाईंग स्क्वायड टीम में शामिल पीएचई के कार्यपालन अभियंता संजय सिंह ने शुक्रवार को बारहवीं के अर्थशास्त्र की बोर्ड परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। शासकीय उमा विद्यालय महलोई में छात्र के पास प्रश्न पत्र में उत्तर लिखा मिला। प्रश्न पत्र में केवल रोल नंबर लिखना होता है, लेकिन छात्र ने चार पांच प्रश्नों के उत्तर उस पर लिख दिए। छात्र चिट लेकर परीक्षा केंद्र में गया और प्रश्न पत्र मिलते ही उसमें उत्तर लिखकर चिट को बाहर फेंक दिया था। छात्र का नकल प्रकरण बनाकर बोर्ड को भेज दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा आयोजित कर रहा है। शुक्रवार को अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान समेत 4 विषयों का हुआ। जिले के परीक्षा केंद्रों में सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक परीक्षा हुई। जिले के 142 परीक्षा केंद्रों में 13 हजार 144 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था, पर 196 छात्र उपस्थित नहीं हुए और 12 हजार 948 छात्रों ने ही परीक्षा दी। सबसे ज्यादा रायगढ़ ब्लॉक में अनुपस्थित मिले यहां 50, धरमजयगढ़ में 31, सारंगढ़ में 28, लैलूंगा में 25, घरघोड़ा में 10, बरमकेला में 10, खरसिया में 12, पुसौर में 19, तमनार में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal