जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।बोर्ड की परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिंचाई विभाग के उप अभियंता और बलौदा के करारोपण अधिकारी को कलेक्टर ने शोकॉज नोटिस दिया है। तीन दिनों में जवाब संतोषजनक नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में कलेक्टर नीरज बनसोड़ द्वारा लगाई गई है। विकासखंड जैजैपुर के परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक जैजैपुर में जल संसाधन उप संभाग माइनर सक्ती के उप अभियंता पीके सोमानी और विकासखंड बलौदा के परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिसोरा में सहायक आंतरिक लेखा एवं करा रोपण अधिकारी सुखराम पटेल की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन दोनों ही अधिकारी अपने केंद्रों में ड्यूटी नहीं कर रहे थे। बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal