Breaking News

डभरा-सीएचएमओ ने डभरा बीएमओ का प्रभार डॉ. माधुरी चंद्रा को दी…

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय सीएचसी के बीएमओ डॉ. हेमंत साहू एवं उनके माता-पिता व भाई पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज है। इसके बाद डॉ. साहू फरारी काट रहे हैं। उनके लापता के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम था। लोगों ने मामले की शिकायत सीएचएमओ से की थी। इसके बाद सीएचएमओ ने डभरा बीएमओ का प्रभार डॉ. माधुरी चंद्रा को दी है। उन्हें वित्तीय पावर सहित पूरी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पेंडिंग कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आदेश दिया गया है।डभरा बीएमओ डॉ. हेमंत साहू की पत्नी राधिका साहू ने 16 जनवरी को हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि डभरा बीएमओ डॉ. हेमंत साहू एवं उनके माता-पिता व भाई उसे शादी के बाद दहेज के नाम पर प्रताडि़त करते हैं। हसौद पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है।खुद के खिलाफ जुर्म दर्ज होने के बाद बीएमओ फरार है। उसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। उनके अस्पताल में नहीं होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल था। एक ओर शासकीय योजनाओं के क्रियान्यन नहीं हो पा रहा था, तो वहीं डॉक्टर के नहीं होने से मरीज परेशान थे। सबसे अधिक जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं का कामकाज ठप हो चुका था। इसके चलते लोगों ने नया बीएमओ नियुक्त करने की मांग की थी।वहीं लोगों की मांग को देखते हुए सीएचएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने सीएचसी डभरा की डॉ. माधुरी चंद्रा को डभरा का नया बीएमओ बनाया गया है।हसौद पुलिस के अनुसार डॉक्टर हेमंत साहू की पत्नी राधिका साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति एवं सास गीता साहू, ससुर अमृत लाल साहू एवं देवर योगेश साहू उसे दहेज के नाम से प्रताडित करते हैं। ससुराल वालों की मंशा थी कि कार के साथ साथ उन्हें दहेज के रूप में मोटी रकम मिले। इसके बाद ससुराल पक्ष की मांग पर पांच लाख 20 हजार नगद दिए थे। इतने में भी उनका मन नहीं भरा तो वे सात लाख की मांग किए। उन्हें सात लाभ दिया गया। मायके पक्ष वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी उसे प्रताडि़त करने लगे। आखिरकार हसौद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने डॉ. हेमंत साहू, सास गीता साहू, ससुर अमृत लाल साहू एवं देवर योगेश साहू के खिलाफ धारा 498 के तहत जुर्म दर्ज किया है।इस बारे जांजगीर-चाम्पा जिला के सीएमएचओ डॉ वी के अग्रवाल ने कहा कि डभरा बीएमओ डॉ. हेमंत साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज होने के बाद वह फरारी काट रहा है। जिससे शासन का कामकाज प्रभावित हो रहा था। उनके स्थान पर डॉ. माधुरी चंद्रा की नियुक्ति की गई है। अब डभरा सीएचसी का कामकाज बेहतर तरीके से हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …