कवर्धा(एचकेपी 24 न्यूज)।बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलारझोरी के अधीन गांव छितपुरीखुर्द के करीब 24 ग्रामीणों ने बुधवार को शिक्षक के खिलाफ कलेक्टोरेट में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीण दयाल सिंह, सुखराम, बोधीराम ने बताया कि उनके गांव में केवल प्राथमिक स्कूल है। जहां कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक की पढ़ाई होती है। यहां शासन की ओर से शिक्षक जगतारण ध्रुर्वे व योगेन्द्र कुमार बसोना को नियुक्त किया गया है। लेकिन दोनों शिक्षक स्कूल में पढ़ाई को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।। ये शिक्षक हफ्ते में केवल 2 से 3 दिन ही स्कूल खोलते हैं। शिक्षक बारी-बारी से ड्यूटी भी कर रहे हैं। इस कारण उनके गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बच्चे अपने शुरुआती दिनों की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। छितपुरीखुर्द जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांव माना गया है। दोनों गांव में पहले नक्सलियों की गतिविधि होने की सूचना मिलती रही है। यही कारण है कि कोयलारझाेरी गांव से 1 किलोमीटर दूर पुलिस कैंप स्थापित किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal