श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू स्थित बस अड्डे पर आज हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया है, जिसमे 28 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले की जानकारी देते हुए आईजीपी जम्मू मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि यह धमाका बस अड्डे पर हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी यासिर भट्ट के नाम व्यक्ति को दी गई थी, जिसने हैंड ग्रेनेड फेका था। यासिर को यह काम हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ उमर ने दिया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।मनीष सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है जोकि सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि चश्मदीदों के बयान के आधार पर हम आरोपी की पहचान करने में सफल हुए, उसे हिरासत में ले लिया गया है, उसका नाम यासिर भट है, उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। इस हमले की जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी निंदा की है।मलिक ने जम्मू जिले के बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले की निंदा की। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा और घटना में घायल हुए लोगों को 20,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा करते हुए लिखा, ‘मैं इस आंतकी कृत्य की कड़ी निंदा करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करती हूं। कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हमें एकजुट रहना चाहिए तभी ऐसी ताकतों को हराया जा सकता है।’ वहीं उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal