Breaking News

नई दिल्ली-जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 18 लोग घायल, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। जम्मू में बस स्टैंड पर धमाके की खबर है. ऐसा बताया जा रहा है कि यहां ये ग्रेनेड हमला था. जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये धमाका एक बस में हुआ है. इस धमाके में 18 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस हमले में कम से कम 12 लोग घायल हुए है. वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी एमके सिन्हा ने बताया, ‘ये एक ग्रेनेड ब्लास्ट था, जिसमें कम से कम 18 लोग घायल हुए है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है’

ऐसा बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ग्रेनेड फेंकने वाले शख्स को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है. इसके साथ ही पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि ये ग्रेनेड एक बस के नीचे फटा.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …