Breaking News

मालखरौदा-पोता के निलम्बित सचिव शत्रुधन साहू ने पीएमवाय के हितग्राही द्रौपति बाई सारथी का बैंक खाता करा दी थी रुकावट,पीडिता ने की जिला सीईओ से शिकायत…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पोता निवासी द्रौपति बाई सारथी पति धनेश कुमार सारथी का ईलाहाबाद बैंक खाता तत्कालीन पोता पंचायत सचिव शत्रुघन साहू के व्दारा रुकावट करा दी गयी थी।जिसका शिकायत पीडिता ने जनपद सीईओ एंव जिला सीईओ से की है।शिकायत पत्र मे पीडिता ने लिखा है,कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सन् 2018-19 के पात्र हूं।

उसके बावजूद भी बैंक खाता को तत्कालीन सचिव व्दारा रुकावट करा दी गयी।जिसके कारण आवास निर्माण कार्य आधा अधूरा पडा है।आई डी नम्बर 1734866 है।सिरियल नम्बर43 SC मे दर्ज है।सन् 2018-19 में आवास का आबंटन किया जा चूका है ।एससीसीई 2011 सर्वे सूची एससी 43 व आवास पंजीयन 1734866के नाम सम्मलित है।आवास आबंटन प्रक्रिया होने के पश्चात् जीयो टेकिंग बीना फोटो के किया गया।वही प्रथम किश्त का राशि जारी किया जा चूका है।जिस पर तत्कालीन सचिव व्दारा आपत्ति करते हुए यह कहा गया कि यह राशि गलती से जारी की गयी है।वही ईलाहाबाद बैंक जाकर राशि आहरण को रुकावट करवा दी गयी।जिसके कारण आधा अधूरा पडे आवास को पूर्ण नही कर पा रही है।पीडिता ने अपने ईलाहाबाद बैंक खाता के रुकावट को समाप्त करवाने का निवेदन की है।ताकि आवास बनाने के शेष किश्तो को प्राप्त कर अपूर्ण मकान को पूर्ण करवा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …