नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत और पाकिस्तान में हालिया तनाव के अहम चेहरा बने विंग कमांडर अभिनंदन ने वायुसेना के अधिकारियों से कहा है कि वो जल्द ही कॉकपिट में लौटना चाहते हैं.
अभिनंदन भारतीय एयरफ़ोर्स के पायलट हैं. पिछले दो दिनों से अभिनंदन का आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अभिनंदन ने वायुसेना के कमांडरों और डॉक्टरों से कहा कि वो फिर से फ़ाइटर प्लेन उड़ाना चाहते हैं.
पिछले हफ़्ते अभिनंदन एक एरियल कॉम्बेट के दौरान पाकिस्तान के एफ़-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले पहले पालयट के तौर पर सामने आए थे. अभिनंदन के मिग-21 बाइसन को पाकिस्तान ने मार गिराया था और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था.
भारत में उनकी वापसी के बाद हीरो की तरह स्वागत किया गया था. पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान में उत्पीड़न झेलने के बावजूद अभिनंदन की हिम्मत में कोई कमी नहीं आई है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal