श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर के बाबागुंड इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए शनिवार दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बाबागुंड में अभियान जारी है।’’ उत्तर कश्मीर के इस इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह एक तलाश अभियान शुरू किया था। उन्हें वहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भाग निकलने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। दिन में यह रूक – रूक कर चलती रही। आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में नौ सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बाद में चार सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हो गई। उनमें दो पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो कर्मी थे। हालांकि, रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस अभियान में थल सेना के दो जवान भी शहीद हुए हैं। नौजवानों के एक समूह और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल के पास झड़पें हुई जिनमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वसीम अहमद मीर नाम के एक युवक को गंभीर चोटें आई थी। उसे एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal