Breaking News

नई दिल्ली-वतन वापसी के बाद विंग कमांडर अभिनंदन से मिलीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। पाकिस्तानी एफ-16 को मिग-21 से मार गिराने वाले अभिनंदन को पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को रिहा कर दिया जिसके बाद अभिनंदन पूरे देश के लिए रोल मॉडल के रूप में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर देशभर से अभिनंदन की वापसी का जश्न मनाया गया। इसी क्रम में शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात करने पहुंचीं हैं।

भारत ने पुलवामा हमले के 13वें दिन 26 फरवरी को पाक के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी जिसके बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव तनाव हो गया है इस तनाव के बावजूद भी पाकिस्तान को भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन को मजह 59 घंटों के बाद ही भारत को सौंपना ही पड़ा। शुक्रवार रात 9.21 बजे वतन लौटने के साथ ही अभिनंदन के शौर्य की कहानी भारतीय सेना के इतिहास में अमर हो गई। अभिनंदन जब लौटे तो उनके चेहरे और हावभाव को देखकर साफ दिख रहा था कि उन्होंने पाकिस्तान को भारत के साहस का परिचय बखूबी करा दिया है। वह नीला कोट, ग्रे पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए थे।

वतन की धरती पर कदम रखते हुए उनका शेर सा तना सीना था और आंखों में चमक थी। वह कुछ देर तक जीरो लाइन पर खड़े रहे। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रिसीव किया। उन्होंने कहा कि अपने देश आकर अच्छा लग रहा है। इस दौरान भारत जिंदाबाद की गूंज सुनाई पड़ रही थी।

अटारी सीमा से अभिनंदन को वायु सेना के अधिकारी अपने साथ ले गए। कड़ी सुरक्षा में उन्हें सीधे अमृतसर एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से वायुसेना के विशेष विमान से वह दिल्ली पहुंचे। वाइस एयर मार्शल रवि कपूर ने दो लाइन की प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हम उनके लौटने से बेहद खुश हैं। चूंकि उन्होंने मिग से छलांग लगाई थी इसलिए उन्‍हें विशेष विमान से दिल्‍ली लाया गया। जहां उनका राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में उनका मेडिकल किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …