राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं कक्षा का परीक्षा शुक्रवार 1 मार्च को शुरू हो गई। परीक्षा के पहले ही दिन जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है,कि आखीर छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ग्राम मचानपार में साहू परिवार की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा 10वीं कक्षा की छात्रा थी।शुक्रवार से ही उसकी परीक्षा शुरू हुई है।परीक्षा का समय होने पर छात्रा के पिता ने जब उसे स्कूल छोड़ने के लिए कमरे में जाकर देखा तो छात्रा की लाश म्यार पर लटक रही थीl ये देख पिता के पैरों तले जमीन खसक गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृत छात्रा अपने माता पिता की एकलौती लड़की थी। फांसी किस कारण लगाई है अभी कारण अज्ञात है। वही गांव की नाबालिग छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर के बाद पूरे गांव में मताम का माहौल है।इस घटना दुखद निराशाजनक बताते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव ने कहा कि ऐसा गलत कदम किसी भी स्थिति मे नही उठाने चाहिए।श्री यादव ने कहा कि मानव जन्म अनमोल है।जिसे आत्म हत्या जैसे गलत कृत्य कर समाप्त न करे।परीक्षा परिणाम को किनारे कर 100%देकर अपने प्रतिभा को आगे लाकर अपना अलग पहचान बनावे।अधिक से अधिक प्रतिशत् लाने वाले विद्यार्थी आपसे सीखने आपका पिछे-पिछे नजर चक्कर काटते नजर आएंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal