Breaking News

नई दिल्ली-विंग कमांडर अभिनंदन की कल होगी पाकिस्तान से रिहाई:-इमरान खान

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पकड़े गए भारतीय पायलट को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जाएगा. इमरान खान ने ये घोषणा संसद के संयुक्त सत्र में की.

संसद को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा, ”हमने भारत को चिट्ठी लिखी कि विदेश मंत्रियों को मिलना चाहिए लेकिन हमें बेहतर जवाब नहीं मिला. हमें लगा कि इसका जवाब इसलिए नहीं आया क्योंकि भारत में चुनाव हैं. इनके चुनावी अजेंडा में हमारे साथ संबंध अच्छे हों, ये है ही नहीं है.

इमरान खान ने कहा-

हमें खौफ़ था चुनाव के मद्देनज़र कुछ ना कुछ होगा जिसे भारत चुनाव के लिए इस्तेमाल करेगा.
मैं ये नहीं कहता कि पुलवामा में भारत का हाथ था, लेकिन हमले आधे घंटे के भीतर हमारे ऊपर आरोप लगे.
हमें इससे क्या मिलता. हमने भारत को जांच में सहयोग के लिए कहा, हम अपनी जमीं पर दहशतगर्दी को इजाजत नहीं देंगे.
मैं पाक मीडिया से कहना चाहता हूं कि यहां मीडिया का बेहतर रूख था. हम लोगों ने खुद देखा है कि आतंक से क्या होता है. हम पीड़ित है. मुझे अफसोस है कि भारत की मीडिया ने बेहद बचकाना रवैया दिखाया उन्हें नहीं पता युद्ध का नुकसान, हमारी मीडिया ने 70 हज़ार लोगों की मौत आतंक के कारण होते देखी है.
आज भारत ने डॉजियर भेजा लेकिन दो दिन पहले हमला कर दिया. ये पहले डॉजियर दे सकते थे. भारतीय चुनाव को देखते हुए भारत सरकार ये कर रही है.
जब भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो मुझे सुबह सुबह पता चला. हमने सेना प्रमुख से बात की. हमें किसी के हताहत होने की खबर मिली. हमने तय किया कि हम कुछ ना करे. अगर कोई हताहत नहीं हुआ और हम किसी को हताहत कर दें तो ये गलत होता . हमने एक ज़िम्मेदार देश की तरह ये दिखाया कि हमले पर हम चुप नहीं होगा.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …