Breaking News

नई दिल्ली-सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर मुंबई के संवेदशनशील इलाकों में सेना और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।भारतीय सेना ने सीमापार से हो रही पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दीं. इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘हताहत’ हुए हैं. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक रक्षा PRO ने कहा, ‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए.’ इसके अलावा विपक्षी दलों की बुधवार को होने वाली की बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर बातचीत होने होने की संभावना नहीं है और अब पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है.
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर मुंबई के संवेदशनशील इलाकों में सेना के जवानों और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया.
सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर दिल्ली मेट्रो के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही स्टेशन कंट्रोलरों को चौकस रहने की हिदायत दी गई है. उन्हें हर दो घंटों में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …