Breaking News

नई दिल्ली-भारत ने पाक से कहा- हमारे पायलट को कोई नुकसान ना पहुंचे, उसे सुरक्षित वापस भेजा जाए

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर दिया। उसके तीन विमान पुंछ और राजौरी में घुस आए। लौटते वक्त कुछ बम भी गिराए। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया। विदेश मंत्रालय ने कहा- जवाबी कार्रवाई के दौरान हमारा एक मिग-21 क्रैश हो गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान के पास है। हमने पाक से कहा है कि उसे कोई नुकसान ना पहुंचे और उसे सुरक्षित वापस हिंदुस्तान भेजा जाए।

इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा- आज हमने एक्शन लिया, हम यह बताना चाहते थे कि हम भी आपके मुल्क में कार्रवाई कर सकते हैं। लेकिन, इतिहास गवाह है कि दुनिया की सारी बड़ी जंगें मिस कैल्कुलेशन की वजह से हुई हैं। अब वक्त है कि भारत और पाकिस्तान बैठकर बातचीत करे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …