Breaking News

नई दिल्ली-सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, विपक्षी नेताओं को जानकारी देंगी सुषमा

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।सरकार ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान में जैशे मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों के खिलाफ तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा किये गए हवाई हमले के बारे में जानकारी देंगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है।

सूत्रों ने कहा कि बैठक जवाहर भवन में शाम पांच बजे बुलाई गई है जहां विदेश मंत्रालय स्थित है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैशे मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को तीव्र और सटीक हवाई हमला करके नष्ट कर दिया। इसमें ‘‘बड़ी संख्या में’’ आतंकवादी, प्रशिक्षक और बड़े कमांडर मारे गए।

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने इस अभियान के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि 12 दिन पहले पुलवामा हमले को अंजाम देने के बाद जैशे मोहम्मद भारत में और आत्मघाती आतंकी हमले की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि जैशे मोहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में दूसरा आत्मघाती हमला करने के प्रयास में है और इसके लिए फिदायीन जेहादियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आसन्न खतरे के मद्देनजर, यह हमला जरूरी हो गया था।’’

गोखले ने कहा, ‘‘भारत ने गुप्तचर सूचना की मदद से (मंगलवार) तड़के एक अभियान में बालाकोट में जैशे मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षिण शिविर पर हमला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान में जैशे मोहम्मद के बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक, बड़े कमांडर और फिदायीन हमले के लिए प्रशिक्षित किये गए जेहादी समूह मारे गए।’’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …