Breaking News

झारखंड-हाथियों ने आदिवासी को कुचल कर मार डाला

झारखण्ड(एचकेपी 24 न्यूज)।बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव कोयोटाड में रविवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया और अपने खेत की फसल बचाने गये 50 वर्षीय आदिवासी ग्रामीण रूपन मांझी को कुचलकर मार डाला।

ग्रामीणों के अनुसार यह घटना रविवार की रात लगभग 11:30 बजे की है। बोकारो जिला वन अधिकारी ने जानकारी दी है कि एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और फसलों को रौंदने लगा। मांझी को लगा कि खेत में मवेशी घुस आए हैं, उसकी फसलों को खा रहे हैं। वह बिना टॉर्च लिए खेत में पहुंच गया। हाथियों ने उसे देखते ही कुचल दिया।

मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर वहां ग्रामीण जमा हुए और हाथियों को किसी तरह भगाया।

घटना की खबर पाकर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग ने मृतक के परिजन को तत्काल मुआवजा स्वरूप 25 हजार रूपये दिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …