Breaking News

नई दिल्ली-पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुई थी मारुति ईको कार, मालिक फरार :एनआईए

नई दिल्ली (एचकेपी 24 न्यूज)।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में एक मारुति ईको मिनीवैन का इस्तेमाल किया गया था और इसे 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमले से महज 10 दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य ने खरीदा था।

गाड़ी मालिक की पहचान जैश के सदस्य सज्जाद भट के तौर पर की गयी है जो दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा का निवासी है। एनआईए प्रवक्ता के अनुसार वह फरार है और समझा जाता है कि अब सक्रिय आतंकी बन गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने हमला स्थल से मिले कार के टुकड़ों को जोड़कर गाड़ी और उसके मालिक की पहचान कर जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

एनआईए अधिकारियों ने फोरेंसिक और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के सहयोग से विस्फोट में इस्तेमाल वाहन की पहचान मारूति ईको कार के रूप में की है जिसका चैसिस नंबर एमए3 ईआरएलए1एसओओ183735 और इंजन नंबर जी12 बीएन164140 है।

यह गाड़ी अनंतनाग के हैवन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलील अहमद हकानी को 2011 में बेची गयी थी। इसके बाद यह सात बार बिकी और अंत में दक्षिण कश्मीर के बिजबेहारा निवासी सज्जाद भट के पास पहुंची।

प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी 4 फरवरी को खरीदी गयी थी। सज्जाद सिराज-उल-उलूम, शोपियां का छात्र था।

एनआईए और पुलिस के एक दल ने शनिवार को सज्जाद के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मौजूद नहीं था।

खबरों के मुताबिक वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया है और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह हथियार के साथ दिखाई दिया।

एनआई ने 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर पुलिस से पुलवामा हमले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीनगर से 33 किलोमीटर दूर हमला स्थल का दौरा किया, जहां पुलिस और सीआरपीएफ ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …