Breaking News

गुवाहाटी-असम में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 124 हुई

गुवाहाटी(एचकेपी 24 न्यूज)।असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 124 तक पहुंच गई है और 331 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई और वहां 272 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जोरहाट जिले के तिताबूर उपमंडल अस्पताल में चार और लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले में 49 लोगों की मौत हुई है और 59 अन्य का गोलाघाट सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत घरों में हुई है, उसकी खबर अधिकारियों को नहीं मिली है।

गुरुवार की रात गोलाघाट एवं जोरहाट के दो चाय बगानों के श्रमिक जहरीली शराब पीने से बीमार हो गए थे। इनमें से 12 की मौत उसी रात हो गई थी।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत सर्मा ने जेएमसीएच में भर्ती लोगों की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की।

सोनोवाल ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और बीमार लोगों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडलायुक्त जूली सोनोवाल को इस घटना की जांच करने और एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

असम के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने बताया कि गोलाघाट में 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

देश में एक पखवाड़े के भीतर जहरीली शराब से हुई यह दूसरी बड़ी घटना है। इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 70 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …