Breaking News

राजस्थान-सीमा पार से गोलीबारी पर सहमे ग्रामीण

राजस्थान (एचकेपी 24 न्यूज)।श्रीगंगानगर जिले से लगती भारत – पाकिस्तान अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हिंदुमलकोट सीमा पर तारबंदी के दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से शनिवार को गोलीबारी की गयी ।

गोलीबारी की सूचना किसानों ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को दी। जिसपर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सीमा चौकी पर जाकर स्थिति का जायजा लिया । सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मामले की जांच कर रहें है, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से जिन लोगो ने फायरिंग की है वह शिकारी हैं।

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पड़ोसी देश के अधिकारियों को शिकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …