Breaking News

उत्तर प्रदेश-छात्रा से मारपीट के आरोप में शिक्षिका निलंबित

उत्तर प्रदेश(एचकेपी 24 न्यूज)।सहारनपुर जिले में छात्रा से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में एक शिक्षिका को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

जिले के हकीकत नगर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को हुई इस घटना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार ने यह कार्रवाई की।

उन्होंने ‘भाषा’ को बताया कि शिक्षिका के व्यवहार से शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। सोशल मीडिया पर अध्यापिका का वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच कराई गई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

इस प्रकरण की विस्तृत जांच के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी देवबंद, प्रभात कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …