Breaking News

महाराष्ट्र-पालघर जिले में दोबारा भूकंप के झटके

महाराष्ट्र(एचकेपी 24 न्यूज) । पालघर जिले में बुधवार को हल्की से मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले ये झटके 17 फरवरी को महसूस किए गए थे।

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है।

जिले के दहनाऊ और तलासारी तालुका में नवंबर से ही भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इन झटकों का केंद्र दुंदालवाड़ी गांव है। यहां की जनसंख्या 3,000 है।

इन दो तालुकों में रहने वाले ग्रामीण काफी डरे हुए हैं और दिन में अपने घरों से बाहर रह रहे हैं और कभी-कभी वह अस्थायी शिविर में भी रह रहे हैं।

जिले में इससे पहले भूंकप के झटके 17 फरवरी को महसूस किए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की एक योजना को यहां लागू किया है और इसकी समीक्षा समय-समय पर कलेक्टर प्रशांत नर्नावरे कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …